August Kranti Diwas | अगस्त क्रांति दिवस की थीम, शुरूआत और महत्‍वपूर्ण बातें

प्लीज शेयर करें

August Kranti Diwas 2021 : 9 अगस्त को ही क्‍योंं मनाया जाता है अगस्त क्रांति दिवस (August Kranti Divas), शुरूआत, इस साल की थीम और महत्‍वपूर्ण बातें

August Kranti Diwas 2021 : 9 August

  • 9 अगस्त, 1942 को महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। अंग्रेजों के खिलाफ यह एक प्रकार से अंतिम जंग का ऐलान था। इसीलिए इस दिन को अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 4 जुलाई, 1942 को एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें कहा गया कि यदि अंग्रेज भारत नहीं छोड़ते हैं तो उनके खिलाफ नागरिक अवज्ञा आंदोलन चलाया जाए। अगस्त क्रांति इसी का एक रूप थी।
  • राष्ट्र ने वर्ष 2017 में अगस्त क्रांति आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर ‘संकल्प से सिद्धि’ का मंत्र अपनाया था। जिस प्रकार 1942 में शुरू हुआ भारत छोड़ो आंदोलन 1947 में अपने चरम पर पहुंचा और अंग्रेजों को भारत छोडऩा पड़ा, उसी प्रकार वर्ष 2017 में शुरू हुआ ‘संकल्प पर्व’ 2022 में पूर्ण होगा। देश में इन पांच वर्षों में राजकीय स्तर पर और आम जन के स्तर पर ‘संकल्प से सिद्धि’ यानी Attainment through Resolution अभियान चलाया रहा है। इन पांच वर्षों में लोगों से 2022 में हमारा देश कैसा हो, इस पर विचार मांगे गए हैं।
  • 12 मार्च, 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साबरमती आश्रम, अहमदाबाद से स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की शुरुआत की थी। इसी क्रम में मुंबई में अगस्त क्रांति स्मारक पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 12 मार्च, 2021 को ही ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री ने अगस्त क्रांति मैदान के नवीनकरण की घोषणा भी की थी।

अरुणा आसफ अली ने फहराया था तिरंगा

  • अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के बम्बई सत्र में 8 अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित किया गया।
  • आंदोलन के शुरू होने से पूर्व ही महात्मा गांधी को गिरफ्तार कर पुणे के आगा खान पैलेस में कैद कर दिया।  इस दौरान लगभग सभी नेता गिरफ्तार कर लिए गए
  • 9 अगस्त, 1942 को अरुणा आसफ अली ने मुंबई के गवालिया टैंक मैदान में तिरंगा फहराकर भारत छोड़ो  आंदोलन का शंखनाद कर दिया। मुम्बई के जिस पार्क से यह आंदोलन शुरू हुआ उसे अब अगस्त क्रांति मैदान के नाम से जाना जाता है।
  • अगस्त क्रांति एक प्रकार से भारतीय आजादी का अंतिम हथियार कही जा सकती है। इस आंदोलन के बाद अंग्रेजों से मुक्ति की राह मजबूती से प्रशस्त हुई।

August Kranti Diwas (अगस्त क्रांति दिवस)

FAQ’s:-

  • When is the August Kranti Diwas celebrated every year? / अगस्त क्रांति दिवस कब मनाया जाता है / August Kranti Divas kab manaya jata hai
  • what is the theme of August Kranti Diwas 2021? / अगस्त क्रांति दिवस 2021 की थीम क्‍या है / August Kranti Divas 2021 ki theme kya hai?
  • what is the theme of August Kranti Diwas 2022? / अगस्त क्रांति दिवस 2022 की थीम क्‍या है / August Kranti Divas 2022 ki theme kya hai?
  • When was the first August Kranti Diwas celebrated? / pahla August Kranti Divas kab manaya gaya / पहली बार अगस्त क्रांति दिवस कब मनाया गया

अगस्त महीने सभी महत्‍वपूर्ण दिवस विस्‍तार से :-


  विद्यार्थियों के लिए उपयोगी😎

PDF Notes Geography Quiz History Quiz Polity Quiz Economy Quiz General Science Quiz(500) GK Tricks सामान्य ज्ञान क्विज(500)  Biology Quiz Physics Quiz Chemistry Quiz SSC Railway UPSC MPPSC


Join Us for daily update – Telegram   YouTube  Facebook  Instagram


प्लीज शेयर करें

Pushpendra Patel

दोस्तों आपकी तरह मै भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से हम एसएससी , रेलवे , यूपीएससी, पुलिस इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता कर रहे हैं ! हम इन्टरनेट पर ही उपलब्ध सामग्री को एक आसान रूप में आपके सामने प्रकट करने की कोशिश कर रहे हैं ! हमारा उद्देश्य उन सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सभी समाग्री उपलब्ध कराना है जो पैसे ना होने की वजह से इन पुस्तकों को खरीदने में दिक्कत होती हैं और अपने सपनों को पूरे नही कर पाते है, धन्यवाद.

Leave a Reply