भारत से नोबेल पुरूस्कार विजेता: नीचे जो सूची शेयर की जा रही है उनको नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और उस वक्त वो किसी ना किसी वजह से भारत से जुड़े थे। नीचे जिनके नाम उनमे कुछ विदेशी भी लेकिन जब उन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया तब उनका या तो भारत से कुछ ना कुछ रिश्ता था या फिर उनका भारत में जन्म हुआ था। भारतीय नोबेल पुरूस्कार विजेताओं की सूची (Indian Nobel Prize winners List):
भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता – Indian Nobel Prize winners
1. रविंद्रनाथ टैगोर – Rabindranath Tagore
रविंद्रनाथ टैगोर को सन 1913 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह पुरूस्कार उन्हें उनके कविता संग्रह गीतांजलि के लिए दिया गया था । रविंद्रनाथ टैगोर उनकी कविता, संगीत, पेंटिंग्स और साहित्य के लिए बहुत जाने जाते है। उन्होनें 60 से ज्यादा पुस्त्तकें और 2000 से ज्यादा गीत लिखे जो आज भी लोकप्रिय हैं रवींद्र नाथ टैगोर ऐसे पहले भारतीय व्यक्ति है जिन्हें सबसे पहले नोबेल पुरस्कार मिला। और अधिक पढे़
2. सी. व्ही. रमण – C. V. Raman
सी व्ही रमण को 1930 में भौतिकी विषय में नोबेल पुरस्कार दिया गया था। वो पहले एशियाई वैज्ञानिक है जिन्हें भौतिक का नोबेल पुरस्कार दिया गया। यह अवार्ड इन्हें रमन प्रभाव की खोज के लिए दिया गया।
सी व्ही रमन को संगीत के वाद्य, प्रकाश का बिखरना, मैग्नेट्रान, आवाज, फोटो इलेक्ट्रिसिटी, कोलोइडल पार्टिकल, विवर्तन और रमण इफ़ेक्ट के कार्य के लिए जाना जाता है। और अधिक पढे़
3. हर गोविंद खुराना – Dr Hargobind Khorana
हरगोविंद खुराना को 1968 में चिकिस्ता के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सभी जीवों में मौजूद एक कोड का उन्होंने अभ्यास किया था और उसी कोड को प्रोटीन के सिंथेसिस में कैसे इस्तेमाल किया जाता है इसका काफ़ी सरल शब्दों में जानकारी दी थी। उनके इसी कार्य के लिए खुराना बहुत प्रसिद्ध है।
उन्हें यह अवार्ड मार्शल डब्ल्यू. निरेंबर्ग और रोबर्ट डब्ल्यू. होले के साथ में दिया गया था। उन्होंने साबित कर दिखाया था प्रोटीन का सिंथेसिस न्यूक्लीओटाइड के कारण ही होता है। और अधिक पढे़
4. मदर टेरेसा – Mother Teresa
मदन टेरेसा को नोबेल पुरूस्कार 1979 में दिया गया था जब मदर टेरेसा 19 साल की उम्र में भारत के गरीब लोग और समाज की सेवा करने आयी थी तो उन्होंने उनका पूरा जीवन लोगों की सेवा करने में ही झोक दिया। उन्होंने गरीब से भी गरीब इन्सान की सेवा की और इसी तरह वो धीरे धीरे रोमन कैथोलिक की मठवासिनी बन गयी। उन्हें उनके इसी कार्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। और अधिक पढे़
5. सुब्रमन्यन चंद्रशेखर – Subrahmanyan Chandrasekhar
सुब्रमन्यन चंद्रशेखर को भौतिकी में सन 1983 में नोबेल पुरस्कार दिया गया। सितारो का निर्माण और उनका विकास कैसे हुआ यह बताने में उन्होंने बहुत बड़ा काम किया है। उन्हें उनके चंद्रशेखर लिमिट यानि “वाइट ड्वार्फ मास” के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था। और अधिक पढे़
6. अमर्त्य सेन – Amartya Sen
अमर्त्य सेन को कल्याणकारी अर्थशास्त्र में बहुत ही अहम योगदान देने के लिए 1998 में नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने अर्थशास्त्र के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रिसर्च का काम शुरू कर दिया था और उन्होंने अर्थशास्त्र और सामाजिक न्याय, कल्याणकारी अर्थशास्त्र पर रिसर्च पत्र भी तैयार किए थे। और सबसे आखिरी में उन्होंने जो अकाल पर रिसर्च पत्र बनाए थे, उन सबके कार्य के लिए अमर्त्य सेन को नोबेल पुरस्कार दिया गया। वो एक अच्छे दार्शनिक भी है। और अधिक पढे़
7. व्ही. एस. नायपॉल – V.S. Naipaul
व्ही. एस. नायपॉल को 2001 में साहित्य में नोबेल पुरस्कार दिया गया। साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें अबतक बहुत सारे प्रतिष्टित पुरस्कार भी मिल चुके है। उनके माता पिता भारतीय थे और बाद में वो त्रिनिदाद चले गए थे। इसी वजह से उन्हें भारतीय नोबेल पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति में शामिल किया जाता है। वो अभी यूनाइटेड किंगडम के नागरिक है। और अधिक पढे़
8. वेंकटरामन रामकृष्णन – Venkatraman Ramakrishnan
मूल भारत के रहने वाले वेंकटरमण रामकृष्णन को रायबोसोम्स का अभ्यास और संरचना के लिए 2009 में नोबेल का रसायन विज्ञान में पुरस्कार दिया गया। उन्हें थॉमस ए. स्टित्ज़ और ऐडा इ. योनाथ के साथ में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। और अधिक पढे़
9. कैलाश सत्यार्थी – Kailash Satyarthi
कैलाश सत्यार्थी को 2014 में नोबेल का शांति पुरस्कार मिला। उन्हें मलाला युसुफजई के साथ में नोबेल का पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्होंने पूरी जिंदगी बच्चों के संरक्षण और उनकी शिक्षा के लिए समर्पित कर दी है। इसके साथ ही वो सभी बच्चों को बाल मजदूरी जैसे खतरनाक काम से बाहर निकालने में हमेशा प्रयास करते है। कैलाश सत्यार्थी ने अपने किए गए इस काम से सब के सामने बच्चों के अधिकारों का महत्व दर्शाया है। और अधिक पढे़
10. अभिजीत बनर्जी – Abhijit Banerjee
अभिजीत बनर्जी भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री है उन्हें अर्थिक विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 15 अक्टूबर 2019 को भारतीय नोबेल पुरूस्कार विजेताओं की सूची में शामिल किया गया। वैश्विक गरीबी कम करने के उनके प्रयोग के लिए उन्हें एस्तेर डुफ्लो और माइकल क्रेमर के साथ नोबेल अवार्ड मिला। और अधिक पढे़
- 24 December 2024 Hindi Current Affairs | Question
- 19 December Current Affairs | One liner
- 18 December 2024 latest Current Affairs
- Hindi Current Affairs 17 December | Daily Quiz
- latest Current Affairs 11 December 2024
Read Also
- भारत का राष्ट्रीय ध्वज
- भारत का राष्ट्रगान
- भारत का राष्ट्रीय गीत
- भारत के राष्ट्रीय चिन्ह
- भारत के सभी राज्य
- भारत के मंदिर